फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (15-21 Jan): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 Jan 2024 12:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से संभव है।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से संभव है। इस दौरान आपके घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। व्यक्ति विशेष के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार कार्य में सफलता मिल सकती है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में आप अपने करियर-कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसके भविष्य में दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। आपको कारोबार में अपेक्षित लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार में विस्तार की योजनाएं साकार रूप लेती हुई नजर आएंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी किसी महंगी चीज का क्रय कर सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। यदि आप बेरोजगार हैं तो किसी महिला मित्र की मदद से आपको रोजी-रोजगार की प्राप्ति संभव है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें