फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (15-21 Jan): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 Jan 2024 12:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है, लेकिन इसे सफलता और लाभ में परिवर्तित करने के लिए उन्हें आलस्य छोड़कर अथक परिश्रम और प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है, लेकिन इसे सफलता और लाभ में परिवर्तित करने के लिए उन्हें आलस्य छोड़कर अथक परिश्रम और प्रयास करना होगा। यदि आप अपने समय का सदुपयोग करते हैं तो आपको अपेक्षा से कहीं ज्यादा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी नई चीज शुरूआत करना चाहते हैं या फिर कुछ योजनाएं आपके दिमाग में हैं और आप इसके लिए पर्याप्त धन व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं, तो यह अवधि उसका इंतजाम भी हो जाएगा। आपको किसी कार्य की शुरुआत करने के लिए इष्टमित्रों, परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। फाइनेंस से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी और इस सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगी। यदि आप अपने कारोबार के लिए लोन या फाइनेंस आदि के लिए प्रयासरत थे तो सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर की मदद से आप अपने टारगेट को समय से पूर्व पूरा करने में कामयाब होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें