फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 13 Jun 2022 12:13 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें। साथ ही साथ इस बात का भी ख्याल रखें कि आपकी वाणी से आपके काम बनेंगे और आपके काम बिगड़ेंगे। ऐसे में आप कार्यक्षेत्र हो या फिर आपका व्यवसाय लोगों के साथ सोच-समझकर बातचीत करें। किसी से ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़े। कारोबार में भी धन का निवेश और उसका लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतें। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो दूसरे पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं। जिसे कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा। कठिन समय में आपको अपने लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा और वह आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें