फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 13 Jun 2022 12:12 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरआत में घर-परिवार के सदस्यों अथवा कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल न देना ही बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरआत में घर-परिवार के सदस्यों अथवा कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल न देना ही बेहतर रहेगा। साथ ही साथ अपने काम को किसी के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद ही करें। सप्ताह के मध्य में करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा से अपेक्षित परिणाम की प्राप्ति न होने पर मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी वरिष्ठ सदस्य के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद सुलझेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से इस सप्ताह आपको बहुत संभल कर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि आपका कोई अपना ही आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें