फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (13 to 19 january 2025): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 Jan 2025 04:11 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope: सप्ताह की शुरुआत में आपको अचानक से करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें।
 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 
विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन में लंबी समय से बनी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होती हुई नजर आएंगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपनी परेशानियों का हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। अटके हुए कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको अचानक से करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें।

इस सप्ताह सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पर शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। वित्तीय दृष्टि से यह पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति और लाभ होता नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका रुझान किसी नई योजना के साथ जुड़ने की ओर होगा। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान बाजार में अटका हुआ धन निकल सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान की प्रगति एवं उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें