फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (13 to 19 january 2025): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 Jan 2025 04:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Libra Weekly Horoscope:  आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। ऋण-रोग दूर होंगे। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बहुप्रतीक्षित मनोकामना के पूरे होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के कद और पद में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। यदि आपके जीवन में बीते कुछ समय से व्यक्तिगत समस्याएं बनी हुई थीं तो इस सप्ताह आप उसका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आप सकारात्मक विचारों और पूरी उर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई मामला अदालत में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह बीते हफ्ते की तुलना कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। ऋण-रोग दूर होंगे। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें