फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (11 से 17 नवंबर तक): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Nov 2024 05:26 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope:   इस सप्ताह आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। इस दौरान आपको किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में जहां अपने कार्यों को पूरा करने के लिए तमाम चीजों से समझौता करना पड़ सकता है वहीं इस दौरान आपके सिर पर आए कुछ बड़े खर्च आर्थिक असंतुलन का कारण बनेंगे। इस सप्ताह नौकरीपेशा जातक को अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आलस्य करने से बचना चाहिए अन्यथा वे अपने बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप जिन लोगों से सहयोग और समर्थन की अपेक्षा करेंगे, समय पर वे ही लोग आपको ठेंगा दिखा देंगे। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
विज्ञापन


हालांकि सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार से जुड़े कुछ बड़े निर्णय लेते हुए आत्मनिर्भर होने का प्रयास कर सकते हैं। खास बात ये कि बड़े फैसलों से आपके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। इस दौरान आपको किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। कठिन समय में लव अथवा लाइफ पार्टनर आपकी ताकत बनेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें