फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (11 से 17 नवंबर तक): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Nov 2024 05:26 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Libra Weekly Horoscope:  यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस सप्ताह मनचाहे स्थान पर तबादले या मनचाहे पद पाने की कामना पूरी हो सकती है। टारगेट ओरिएंटेड जॉब करने वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट अथवा कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उसमें आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी और वह इष्टमित्रों एवं शुभचिंतकों की मदद से अंतत: समय पर पूरा भी हो जाएगा। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह सफल एवं लाभप्रद रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस सप्ताह मनचाहे स्थान पर तबादले या मनचाहे पद पाने की कामना पूरी हो सकती है। टारगेट ओरिएंटेड जॉब करने वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है।
विज्ञापन


इस सप्ताह आप सत्ता-सरकार से जुड़े अधिकारियों को साधते हुए अपने अधूरे कार्य को पूर्ण करने में कामयाब हो जाएंगे। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह न सिर्फ आपके कारोबार का विस्तार होगा बल्कि आप किसी नये व्यवसाय की शुरुआत भी कर सकते हैं। यदि आप किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक इससे जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने हुए श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें