Scorpio Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। इस दौरान आपको किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में जहां अपने कार्यों को पूरा करने के लिए तमाम चीजों से समझौता करना पड़ सकता है वहीं इस दौरान आपके सिर पर आए कुछ बड़े खर्च आर्थिक असंतुलन का कारण बनेंगे। इस सप्ताह नौकरीपेशा जातक को अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आलस्य करने से बचना चाहिए अन्यथा वे अपने बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप जिन लोगों से सहयोग और समर्थन की अपेक्षा करेंगे, समय पर वे ही लोग आपको ठेंगा दिखा देंगे। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
हालांकि सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार से जुड़े कुछ बड़े निर्णय लेते हुए आत्मनिर्भर होने का प्रयास कर सकते हैं। खास बात ये कि बड़े फैसलों से आपके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। इस दौरान आपको किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। कठिन समय में लव अथवा लाइफ पार्टनर आपकी ताकत बनेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।