फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Jul 2023 11:29 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का कम साथ मिल पाएगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई परेशानी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक राशि
विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का कम साथ मिल पाएगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई परेशानी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में भी कामकाज का अचानक से अधिक बोझ बढ़ सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे आपके बनते काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले किसी के साथ शेयर न करें।

सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धन का लेन-देन और धन का निवेश करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से किसी बात को लेकर मभेद हो सकता है। इस दौरान जीवनसाथी की सेहत भी आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है। हालांकि आपको भी अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने की जरूरत बनी रहेगी। नौकरीपेशा महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में दिक्कत आ सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें