वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आप किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उस बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे, जो बीते कुछ महीनों से आपकी चिंता का बड़ा कारण बनी हुई थी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र या फिर व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट को हैंडल करने में कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा। इस दौरान आप यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो आपको संबंधित क्षेत्र में जुड़े अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना उचित रहेगा। भूलकर भी जोश में आकर होश न खोएं, अन्यथा आप समुचित लाभ उठाने से चूक जाएंगे। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक सोच बनाएं रखें और बेवजह लव पार्टनर की निजी जिंदगी में दखल देने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान की पूजा में सात बार हनुमान चलीसा का पाठ करें।