फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (10-16 April): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Apr 2023 12:37 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपको मिलने वाला लाभ हानि में न तब्दील हो जाए इसके लिए आपको अपनी बुद्धि और विवेक का पूरा इस्तेमाल करना होगा और ऐसे लोगों से उचित दूरी बनानी होगी जो अक्सर आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करते हैं। इस सप्ताह करियर-कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला किसी के बहकावे या जल्दबाजी में आकर लेने से बचें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस दौरान आपका मन धर्म-अध्यात्म में ज्यादा रमेगा। इष्टमित्रों या फिर परिवार के साथ तीर्थाटन के योग बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के प्रति प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा और रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें