वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने क्रोध और वाणी पर काबू पाना होगा, अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए जितना शुभ और लाभदायक साबित होगा, उत्तरार्ध उतना ही मुश्किलों को लिए रहने वाला है। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर आपका घर-परिवार, लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करें और सभी के साथ मिलकर चलें। इस सप्ताह आपको यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना दिखाई दे तो ऐसा करने में बिल्कुल संकोच न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में बेवजह के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त श्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो बेहतर होगा कि धन संबंधी मामलों में पारदर्शिता बनाकर चलें। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री से आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके कारण लव पार्टनर के साथ कई बार तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। गलतफहमियों को दूर करने के लिए महिला मित्र काफी मददगार साबित हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की खराब सेहत आपके लिए चिंता का सबब बन सकती है। हालांकि इस दौरान आपको अपनी भी सेहत और दिनचर्या का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। मंगलवार के दिन किसी पुजारी को मसूर की दाल दान दें।