मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आपका कोई मकान,दुकान आदि से संबंधित मामला कोर्ट मे चल रहा है,तो वह फाइनल हो सकता है और आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार में भी तालमेल बिठाए रखने में कामयाब रहेंगे। परिवार में आपको किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति में भी दोनों की सुनकर किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी,लेकिन आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।