वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में बेवजह के खर्च और कामकाज में आने वाली अड़चनों के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में बेवजह के खर्च और कामकाज में आने वाली अड़चनों के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। इस दौरान आपकी भाई-बहन अथवा परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह बेवजह के झमेलों से दूर हटकर अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए सकारात्मकता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको जहां करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के नये अवसर प्राप्त होंगे तो वहीं दूसरी ओर किसी सरकारी निर्णय अथवा कोर्ट-कचहरी के फैसले से राहत का अनुभव भी होगा।
इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर बड़ा मददगार साबित हो सकता है। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग समर्थन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।