फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (05 to 11 Feb): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 04 Feb 2024 03:52 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता विगत सप्ताह की तुलना में अधिक शुभ और फलप्रद रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे, जिसके चलते आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा और आपका डंका जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बजता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता विगत सप्ताह की तुलना में अधिक शुभ और फलप्रद रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे, जिसके चलते आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा और आपका डंका जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बजता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों को शिकस्त देते हुए अपेक्षित परिणाम को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति के योग हैं। 

सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा और उनकी मदद से बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि के योग बनेंगे। जिससे उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में दबदबा बना रहेगा। व्यवसायियों के लिए भी समय अनुकूल है। बाजार में फंसा धन आसानी से निकल आएगा और व्यापार में होने वाले लाभ से आप संतुष्ट रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आप व्यवसाय में बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों या फिर विशेषज्ञों की सलाह लेना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पाटर्नर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें