फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (05 to 11 august 2024 ): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Aug 2024 10:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope:सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा और आपको स्वजनों का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि आपको अति उत्साह से बचने की आवश्यकता भी रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ा बेहतर बीतना चाहिए लेकिन आर्थिक दृष्टि से अभी अनुकूल समय नहीं आया है। ऐसे में आपको इस सप्ताह भी आपको धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपको किसी को धन उधार देने अथवा किसी जोखिम भरी योजना में धन लगाने से बचना चाहिए अन्यथा उसकी वापसी में मुश्किलें आ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन घरेलू चिंताओं को लेकर व्यथित रह सकता है। इस दौरान भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष की मदद से नौकरी एवं व्यवसाय में अनुकूलता का अनुभव होगा। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े हुए कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कर, रिटर्न आदि से संबंधित मामलों में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक एवं मानसिक परेशानी से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन


करियर अथवा कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा और आपको स्वजनों का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि आपको अति उत्साह से बचने की आवश्यकता भी रहेगी। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें। घर-परिवार में सुख-शांति को बनाए रखने के लिए बड़ों के साथ छोटों की भावनाओं की कद्र करें। वृश्चिक राशि के जातकों पर इस सप्ताह ससुराल पक्ष मेहरबान रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चने का भोग लगाएं और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें