फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (19 to 25 August): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Aug 2024 06:26 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी है। वृष राशि के जो जातक किसी कार्य विशेष के लिए बीते कुछ समय से लगातार प्रयासरत हैं, उन्हें इस सप्ताह भी उससे जुड़ी सफलता के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी है। वृष राशि के जो जातक किसी कार्य विशेष के लिए बीते कुछ समय से लगातार प्रयासरत हैं, उन्हें इस सप्ताह भी उससे जुड़ी सफलता के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले उनका पूर्वार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने करियर-कारोबार और जीवन से जुड़े अहम कार्यों को इसी दौरान करने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष से मेल-मुलाकात होगी। जिसकी मदद से अटके कार्यों में धीमी गति से ही लेकिन प्रगति होती नजर आएगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में न सिर्फ कार्यक्षेत्र से जुड़ी बल्कि घर-परिवार से संबंधित समस्याएं भी आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति अथवा किसी जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। अचानक से जीवन में तमाम तरह की समस्याएं सामने आने से आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। हालांकि सुखद पहलू यह है कि इस दौरान आपके संगी-साथी आपकी ढाल बनेंगे और आपके साथ साए की तरह बने रहेंगे। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी पर कंट्रोल करने की आवश्यकता रहेगी।

विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर घर-परिवार के किसी सदस्य से तकरार हो सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी के साथ कार्य करने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा गलती होने पर आप अपने बॉस के गुस्से का शिकार भी हो सकते हैं। वाहन सावधानी के साथ चलाएं और सेहत का पूरा ख्याल रखें। 

 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में श्री शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें