फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (8 To 14 July): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jul 2024 05:18 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा। 
 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा। करियर और कारोबार में इस सप्ताह आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यदि आप लंबे समय से नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार के लिए बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। विशिष्ट पद या सम्मान की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा।

विज्ञापन

सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार के लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी पुरस्कार या सम्मान की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को विभिन्न स्रोतों से धनार्जन के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन अथवा अन्य किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय से बड़े लाभ की प्रबल संभावना है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ या पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

 

विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा तथा कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें