इस सप्ताह आपको करियर या कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए, अन्यथा भावनाओं में बहकर या फिर जल्दबाजी में लिया गया आपका फैसला भविष्य में आपकी परेशानियों का बड़ा कारण बन सकता है।
वृष राशि के जातकों केा इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपको करियर या कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए, अन्यथा भावनाओं में बहकर या फिर जल्दबाजी में लिया गया आपका फैसला भविष्य में आपकी परेशानियों का बड़ा कारण बन सकता है। इस सप्ताह आपको अपने प्रियजनों की उपेक्षा करने से भी बचना चाहिए अन्यथा आपके वर्षों से बने बनाए संबंध में दरार पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मध्यम फल प्रदान करने वाली रहेगी। इस दौरान आपके सुख-सुविधा से जुड़े साधनों में कमी होगी।
किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों एवं खिलाडि़यों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन हानि की आशंका है। ऐसे में इस दौरान न तो किसी जोखिम भरी योजना में निवेश करें और न ही किसी ऐसे व्यक्ति को उधार दें जिसके पास पैसा फंस जाने की आंशका हो। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आपको उचित समय का इंतजार करना उचित रहेगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं लिंगाष्टकं का पाठ करें।