वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सुख, संपत्ति और यश में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी होगी। पद में वृद्धि के पूरे योग बन रहे हैं तो वहीं बिजनेस करने वाले लोग किसी बड़े व्यावसायिक अनुबंध को कर सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। घर-गृहस्थी से जुड़े अधूरे काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी पुरानी समस्या का हल निकालने में आप कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करने में कामयाब होंगे। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। परिजनों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव कम रहेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता महसूस करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों से विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा करें तथा तुलसी अथवा चंदन की माला से ॐ नमो नारायण मंत्र का जप करें।