फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (29 Jan-04 Feb) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 28 Jan 2024 01:30 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ को लिए है। सप्ताह के प्रारंभ से ही आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी। अधिकारी वर्ग के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ को लिए है। सप्ताह के प्रारंभ से ही आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी। अधिकारी वर्ग के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कामकाज का विस्तार करने की योजना को अमलीजामा पहनाते हुए नजर आएंगे। आप इस सप्ताह आपको अल्प परिश्रम से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। नए व्यवसाय को प्रारंभ करने की योजना पर भी काम कर सकते हैं। खास बात यह कि इस प्रयास में आपके मित्रगण और परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आपके सारे काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग के साथ संवाद करना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा। किसी वरिष्ठ की सलाह और मध्यस्थता से भूमि-भवन आदि से जुड़े विवाद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। परिवार में भाई-बहन आदि के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सेहत सामान्य बनी रहेगी। 

उपायः प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में लाल पुष्प चढ़ाकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें