फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Feb 2024 01:10 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सपनों को सच साबित करने के लिए अपने पसीने से सींचना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य और अभिमान का त्याग करके कठिन परिश्रम करना होगा।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सपनों को सच साबित करने के लिए अपने पसीने से सींचना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य और अभिमान का त्याग करके कठिन परिश्रम करना होगा। सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। इस दौरान खर्च के मुकाबले धन की आवक कम रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में घर-गृहस्थी के कामकाज को निबटाने के लिए ज्याादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आप उसके लिए पूरी तैयारी के साथ जाएं अन्यथा हाथ आया अवसर भी निकल सकता है। 
विज्ञापन


इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति वृष राशि के जातकों का आकर्षण बढ़ सकता है, लेकिन प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप पहले से ही प्रेम संबंध में बने हुए हैं तो आपका अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। किसी भी सूरत में गलतफहमी न पनपने दें अन्यथा आपके रिश्तें में दरार आ सकती है। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर चिंता सताएगी।
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन माता लक्ष्मी और श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें