फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Feb 2024 01:10 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आप जिस दिशा में भी प्रयास करेंगे आपको उसमें सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आप जिस दिशा में भी प्रयास करेंगे आपको उसमें सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय से अटके हुए काम तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे और आपको सभी का सहयोग और समर्थन मिलेगा। रोजी-रोजगार की कामना पूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की अधिकारी प्रशंसा करेंगे। पुरस्कार स्वरूप बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के मध्य में किसी बहुप्रतीक्षित मनोकामना के पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन


व्यवसाय में लाभ होगा और कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान तीर्थाटन के भी योग बनेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेते समय माता-पिता दोनों का समर्थन प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। एक-दूसरे को जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष के लोग पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर उनकी पूजा तथा श्रीसुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें