फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (26 August to 01 September ): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Aug 2024 06:09 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार में उम्मीद से कुछ कम सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार में उम्मीद से कुछ कम सफलता मिल सकती है। जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि से देखें तो इस सप्ताह काम और खर्च की अधिकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च को पूरा करने के लिए आपको स्वजनों से उधार लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध में बहुत सावधानी के साथ अपने कार्य को करने की आवश्यकता रहेगी।

इस दौरान आपको दूसरों के भरोसे रहने की बजाय स्वयं ही अपने कार्यों को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करना होगा, अन्यथा सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों को इस दौरान अपनी निजी उलझनों को धैर्य एवं बुद्धिमानी के साथ सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। संतान के साथ मित्रवत व्यवहार रखें और उसकी भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में अपना ईगो छोड़कर संवाद स्थापित करने का प्रयास करें अन्यथा लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें