फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (24-30 July): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 23 Jul 2023 03:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृषभ राशि के जीवन में इस सप्ताह कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौजूदा समय में भले ही ये बदलाव आपके अनुकूल या कुछ प्रतिकूल हो सकते हैं, लेकिन भविष्य में यह आपकी प्रगति और साख को बढ़ाने का कारण बनेंगे।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृषभ राशि के जीवन में इस सप्ताह कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौजूदा समय में भले ही ये बदलाव आपके अनुकूल या कुछ प्रतिकूल हो सकते हैं, लेकिन भविष्य में यह आपकी प्रगति और साख को बढ़ाने का कारण बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन उत्तरार्ध में सब कुछ पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। हालांकि इस सप्ताह आपको किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए, अन्यथा आपका धन फंस सकता है। यदि आप विदेश में अपने करियर या कारोबार को सेट करने की सोच रहे हैं तो आपको मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कामकाज को लेकर थोड़ी-बहुत असंतुष्टि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का उम्मीद से कम सहयोग मिलने पर भी आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ठीक रहेगा। इस सप्ताह भूलकर भी भावनाओं में बहकर या फिर जल्दबाजी में करियर संबंधी कोई बड़ा फैसला न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबंध हो या फिर परिवार से जुड़ा कोई मामला अपनी जिद चलाने की बजाय दूसरों की सलाह और बात पर भी ध्यान दें। परिजनों के साथ संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। 

उपाय: देवी दुर्गा की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर बांटें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें