फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (19 से 25 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Dec 2022 12:57 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। जो लोग विदेश में अपने करियर या कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं, उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि
विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। जो लोग विदेश में अपने करियर या कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं, उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इष्ट-मित्रों की मदद से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस की पूरी कृपा बरसेगी और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन या ट्रांसफर की कामना पूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के मध्य में किसी नई लाभकारी योजना से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य सफल होंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है और उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ भी प्राप्त होगा, लेकिन उन्हें जोखिम भरे निवेश से बचना श्रेयस्कर रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी की इंट्री हो सकती है, वहीं पहले से प्रेम संबंध में बने हुए लोंगों के बीच तालमेल और मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।  
उपाय: प्रतिदिन भगवान स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें