फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (19 से 25 दिसंबर) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Dec 2022 12:50 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूरे सप्ताह भाग्य आपका मजबूती से साथ देगा। सप्ताह की शुरुआत में ही संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष
विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा। पूरे सप्ताह भाग्य आपका मजबूती से साथ देगा। सप्ताह की शुरुआत में ही संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास में मनचाही सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। जिन लोगों की पूंजी बाजार में फंसी हुई है, वो इस सप्ताह प्रयास करने पर अप्रत्याशित रूप से निकलना प्रारंभ हो जाएगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी मध्यस्थ की मदद से दूर होंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई बड़ी चिंता दूर होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिजनों अथवा इष्ट-मित्रों के संग पिकनिक या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय बेहद शुभ बना हुआ है। इस अवधि में वे अपनी मेहनत और योग्यता का लोहा मनवाने में कामयाब रहेंगी। प्रेम-प्रसंग में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प एवं लाल फल चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ या मंत्र जप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें