फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (15 To 21 April): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 Apr 2024 04:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह आप आपके भीतर गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास और मेहनत सफल होगी। सोचे हुए कार्य के समय पर पूरा होने से आपको सुख की अनुभूति होगी। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आप आपके भीतर गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास और मेहनत सफल होगी। सोचे हुए कार्य के समय पर पूरा होने से आपको सुख की अनुभूति होगी लेकिन आपको करियर या कारोबार आदि से जुड़ा कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर या फिर असमंजस की स्थिति में लेने से बचना चाहिए अन्यथा लाभ के प्रतिशत में कमी आ सकती है। कुछ ऐसी ही स्थिति रिश्ते-नाते में बनी रहने वाली है।

इस सप्ताह आपके द्वारा लिया गया पारिवारिक निर्णय सफल साबित होगा और परिवार के सदस्य उसकी तारीफ करेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आपको पूरा करना मुश्किल हो जाए। जो लोग समाज सेवा या राजनीति से जुड़े हुए हैं उनके लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभ साबित होगा। इस दौरान उनके मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। इस दौरान घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में बीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। अध्ययन-अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। शारीरिक एवं मानसिक परेशानी से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें