फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (15 To 21 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 Apr 2024 04:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप चाहते हैं कि आपको अनचाही परेशानी का सामना न करने पड़े तो आप अपने छुपे हुए शत्रुओं से खूब सावधान रहें और दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। यह सप्ताह उनके लिए बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है, ऐसे में उन्हें सप्ताह की शुरुआत से अपने समय, ऊर्जा, धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। यदि आप चाहते हैं कि आपको अनचाही परेशानी का सामना न करने पड़े तो आप अपने छुपे हुए शत्रुओं से खूब सावधान रहें और दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें।
विज्ञापन


आपकी प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर निजी लाइफ, दूसरों से उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करने का प्रयास करें। करियर अथवा कारोबार से जुड़ी चुनौतियों को आप सकारात्मक रहते ज्यादा अच्छी तरह से फेस कर सकते हैं। ऐसे में किसी चीज को लेकर मन में नकारात्मक विचार न पाले रखें और सभी को मिलाकर चलने का प्रयास करें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए संवाद का सहारा लें और परिजनों की अपेक्षाओं की अनदेखी न करें अन्यथा दूरियां घटने की बजाय बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंध में दिखावा करने से बचें और मर्यादा बनाए रखें अन्यथा बेवजह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाकर नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें