फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Feb 2024 11:53 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। यदि आप लंबे समय से नौकरी या काम की तलाश में थे तो आपको इस सप्ताह मानचाहा काम मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। मनचाही चीजों के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। 
विज्ञापन


अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वहीं पहले से शादीशुदा लोगों की संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इस राह में आ रही अड़चनें किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए अत्यधिक शुभता और लाभ को लिए है। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और व्यवसाय में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उसका आशीर्वाद प्राप्त करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें