मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह जल्दबाजी या लापरवाही के चलते आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह जल्दबाजी या लापरवाही के चलते आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। पूरे सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र एवं निजी जीवन में अपने विरोधियों से सतर्क रहें। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी भी जोखिम भरी योजना में धन लगाने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह संवेदनशील कहा जाएगा। ऐसे में किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय नम्रता से पेश आएं और विवाद से बचें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बनी बात भी बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में गुड़-चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।