वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको धन, ऐश्वर्य और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है अथवा किसी महत्वपूर्ण कार्य जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की बहुप्रतीक्षित तबादले की कामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आप बहुत समझदारी के साथ वित्तीय फैसले लेते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ जुड़ाव होगा। जिनके जरिए भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ रोमांस करने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है।
उपाय: प्रतिदिन श्री यंत्र की पूजा और 'ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:' मंत्र का जप करें।