फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 11 Jul 2022 12:05 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव लिए रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से अनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर काम का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृष

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव लिए रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से अनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर काम का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग कम मिल पाएगा। जिससे मन थोड़ा व्यथित रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान घर हो या फिर कार्यक्षेत्र छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर के बीच सामंजस्य बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। बिजनेस में कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। हालांकि यह स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। इस दौरान किसी योजना या सट्टा लाटरी आदि में सोच-समझकर धन निवेश करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक स्थान की यात्रा के भी योग बनेंगे। हालांकि यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। विशेष रूप से खान-पान पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन भी मधुर बना रहेगा। जीवन से जुड़े कठिन समय में पिता की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आप मौसमी बीमारी से खूब सतर्क रहें। 

उपाय: देवी दुर्गा की उपासना और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें