फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 11 Jul 2022 12:02 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर और आय के अतिरिक्त साधन भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मनचाहा फल देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपको कदम-कदम पर किस्मत का साथ मिलेगा। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य योजना पर काम कर रहे थे तो उसमें इस सप्ताह आपको अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह की शुरुआत में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान आप अपने करिअर और कारोबार पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करते नजर आएंगे। जिसके आपको अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर और आय के अतिरिक्त साधन भी प्राप्त होंगे। हालांकि रोजी-रोजगार की दिशा में बड़ा कदम उठाते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यनिंग बनेगी। यदि आप अब तक सिंगल हैं तो विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। उसके साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी और परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें