फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope ( 06 To 12 Nov 2023): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Nov 2023 05:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह वृष राशि वाले जातकों के जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-छोटे काम को निबटाने के लिए ज्यादा भागदौड़ और परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको घर में स्वजनों से और कार्यक्षेत्र में सीनियर से सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

इस सप्ताह वृष राशि वाले जातकों के जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-छोटे काम को निबटाने के लिए ज्यादा भागदौड़ और परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको घर में स्वजनों से और कार्यक्षेत्र में सीनियर से सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता भी आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप रोजी-रोजगार ढूढ़ रहे हैं तो आपको इसे पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। किसी बड़ी आवश्यकता की पूर्ति के लिए उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

इस सप्ताह बाजार में खुद की साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। इस दौरान आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है या फिर आपकी जिम्मेदारियों में आमूलचूल बदलाव हो सकता है। अनचाही जगह पर अचानक से तबादला होने पर आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में किसी बुजुर्ग महिला की सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी। हालांकि इस दौरान आपको अपने खानपान और सेहत का बहुत ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। उतार-चढ़ाव भरे इस सप्ताह में आपका लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें