फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 06 Jun 2022 12:02 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आपको चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृष

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा जरूरत रहेगी क्योंकि आपकी बात और व्यवहार से ही आपके काम बनेंगे और बिगड़ेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर और बाहर दोनों जगह छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आपको चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत आदि पर जेब से ज्यादा खर्च हो जाने पर आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में थोड़ा ज्यादा आपको सचेत रहने की जरूर रहेगी। इस दौरान कायक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। हालांकि किसी महिला मित्र की मदद से उसे दूर करने में आप कामयाब हो जाएंगे और सप्ताह के अंत तक एक बार फिर आपके प्रेम की गाड़ी पटरी पर दौड़ती हुई नजर आएगी। जीवनसाथी के सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को तुलसी दल का प्रसाद चढ़ाकर साधना करें और किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें