फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (6 to 12 january): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Jan 2025 11:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों में मन मुताबिक सफलता एवं लाभ न होने पर आपके मन में निराशा एवं हताशा बनी रही सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ 

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों में मन मुताबिक सफलता एवं लाभ न होने पर आपके मन में निराशा एवं हताशा बनी रही सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्यों में अचानक से कुछ बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान आपको स्वजनों से ज्यादा अपेक्षा न करते हुए खुद ही अपने कार्य निबटाने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह कार्यों में मिलने वाली असफलता से न घबराएं और अपने भीतर सकारात्मकता बनाए रखें। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से और लोगों को मिलाजुला कर काम करते हैं तो आपके सारे काम समय से पूरे हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के लिए फालतू के खर्च से बचें और धन का प्रबंधन करके चलें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको व्यवसाय में ज्यादा सफलता और लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है। ऐसे में कारोबार से जुड़े बड़े फैसले और डील इस दौरान ही करें। प्रेम  संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। इस सप्ताह आपको अपने लव पार्टनर से मेल-मुलाकात करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें