Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता और लाभ पाने के लिए अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता और लाभ पाने के लिए अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। यदि आप इस सप्ताह किसी भी कार्य को करने में आलस्य एवं लापरवाही करते हैं तो आपके बने बनाए कार्य भी बिगड़ सकते हैं अथवा उससे होने वाले लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। सप्ताह के मध्य में स्थितियां कुछ हद तक आपके अनुकूल हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में आपको विगत समय से चली आ रही कुछ समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाबी मिल सकती है। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से कोई बड़ी मदद मिलने की संभावना है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों से पूर्व की तरह सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। आपकी सलाह एवं योजनाओं से उनको लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतर छवि बनेगी।
प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। हालांकि आपको अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करके उस पर किसी तरह का दबाव बनाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवाष्टकं का पाठ करें।