फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (27 Nov to 03 Dec): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 Nov 2023 02:20 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह तमाम तरह की चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह तमाम तरह की चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत महसूस करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होगा। बाजार में आई तेजी का आप पूरी तरह से लाभ उठाने में कामयाब होंगे। इस दौरान बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। अचानक से अटके धन की प्राप्ति के योग बनेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी सामान्य रहेगी। हालांकि घर के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। यदि आप विदेश में अपने करियर या कारोबार को सेट करने के लिए बीते कुछ दिनों से प्रयासरत थे तो इस सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय मुलाकात संभव है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। कार्यक्षेत्र और घर के भीतर उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें