फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (26 June- 2 July): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Jun 2023 05:09 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का पूरा फल आपको प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का पूरा फल आपको प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से किसी अटके काम को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह प्रापर्टी और परिवार से जुड़े विवाद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। यदि किसी बात को लेकर परिजनों या फिर कहें भाई-बहन के साथ तकरार हो गई थी तो इस इस सप्ताह आपके बीच आई कटुता और गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। स्वजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सप्ताह के प्रारंंभ में व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े काम पूरे होंगे। लिखा-पढ़ी का काम करने वालों को इस दौरान विशेष सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के द्वारा किए गये बेहतर कार्य की सीनियर प्रशंसा करेंगे। तय समय से पहले बेहतर काम करने के लिए उन्हें संस्था द्वारा पुरस्कृत भी किया जा सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में खासा सुधार देखने को मिलेगा। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने में जो अड़चनें आ रही थीं, वो स्वजनों की मदद से दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में लाल रंग का पुष्प और लाल रंग का चंदन अर्पित करें। साथ ही दुर्गा चालीसा का पाठ भी करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें