कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों और चिंताओं से थोड़ी-बहुत ही सही लेकिन कमी आएगी। आप अपने सहयोगियों की मदद से आप टास्क को येन-केन-प्रकारेण पूरा करने में कामयाब होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। ऐसे में इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के मतभेद को मनभेद में न बदलने दें। सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, जिसके चलते आपके काम-काज थोड़ा-बहुत प्रभावित हो सकता है। ऐसे में किसी पुराने रोग के उभरने या फिर मौसमी बीमारी के शिकार होने पर जरा भी लापरवाही न बरतें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपकी एक छोटी सभी भूल या फिर कहें लापरवाही आपके किए कराए काम पर पानी फेरने और बॉस के गुस्से का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींगे बढ़ाएं और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।