Libra Weekly Horoscope: ध्यान रहे कि इस सप्ताह आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में घर-परिवार हो अथवा कार्यक्षेत्र लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने और समर्पित भाव से कार्य करने पर ही अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही नौकरीपेशा व्यक्तियों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम और प्रयास की सराहना न होने और सीनियर की उपेक्षा से आपको हताशा होगी, लेकिन भूलकर भी इस सप्ताह नकारात्मक विचार लाने से बचें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएंं, क्योंकि सप्ताह के उत्तरार्ध में एक बार फिर आपके जीवन की गाड़ी पटरी पर आती हुई नजर आ सकती है। ध्यान रहे कि इस सप्ताह आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में घर-परिवार हो अथवा कार्यक्षेत्र लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने और समर्पित भाव से कार्य करने पर ही अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
तुला राशि के जातक इस सप्ताह न सिर्फ अपने बल्कि अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी लव लाइफ और मैरीड लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत साोच-समझकर बोलने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपका पार्टनर उसके गलत अर्थ निकाल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।