तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए अत्यंत ही लाभप्रद साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य सिद्ध होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में उन्हें कोई बड़ी जिममेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप लंबे समय से आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीज या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी कामना पूरी हो सकती है। भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। कारोबार में न सिर्फ मनचाहा लाभ मिलेगा, बल्कि उसके विस्तार के लिए किए गये प्रयास सफल साबित होंगे। सप्ताह के अंत में घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर अपनों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान से जुड़ी किसी बड़ी उपलब्धि से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।