फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (24-30 October) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 24 Oct 2022 12:18 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए लोगों को साथ मिलाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता पाने केि लिए अधिक पश्रिम करना होगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी काम अथवा व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर जरा ज्यादा ही ध्यान देने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं तो वहीं आपके अपनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने की बजाय उचित समय आने का इंतजार करना होगा। वहीं जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं, उन्हें अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें और भोजन में बनी पहली रोटी गाय को खाने के लिए दें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें