फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (23 से 29 सितंबर): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Sep 2024 04:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Libra Weekly Horoscope:साथ ही साथ आपको अपनी रणनीतियों का खुलासा करने से बचना होगा अन्यथा आपके विरोधी उसमें विघ्न डालने का काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से बेवजह विवाद करने से बचें । 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपके करियर और कारोबार की गति कुछ धीमी रहने वाली है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्चे आ जाने के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। आर्थिक तंगी का असर आपके पारिवारिक जीवन में भी देखने को मिल सकता है जो कि कलह का कारण बन सकता है। इस दौरान आपको नियम और कानून को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा आपको मानहानि के साथ धन हानि भी झेलनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर आपको इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। 
विज्ञापन


साथ ही साथ आपको अपनी रणनीतियों का खुलासा करने से बचना होगा अन्यथा आपके विरोधी उसमें विध्न डालने का काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर अथवा जूनियर से बेवजह विवाद करने से बचते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकता है। तुला राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी रुचि धार्मिक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। इस दौरान परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा योग बन सकते हैं। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें