तुला राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको सोचे हुए कार्यों को समय से पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और परिश्रम करना पड़ेगा। इस दौरान आपको स्वजनों और शुभचिंतकों का साथ कम मिल पाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ कमाने के अवसर तो मिलेंगे लेकिन वे अपेक्षाकृत कम ही लाभ उठा पाएंगे। इस दौरान आपको अपनी उर्जा, समय और धन तीनों का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको सप्ताह के अंत तक मन मुताबिक सफलता और लाभ मिल सकता है। किसी योजना अथवा कारोबार में निवेश के लिए
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय ज्यादा उचित रहेगा। इस दौरान आपको किसी पुरानी योजना में किए गये निवेश से लाभ की प्राप्ति संभव है। उधार दिये धन की वापसी संभव है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।