तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कठिन चुनौती का सामना करते समय अपना आपा खाने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें आ सकती है और इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं लेकिन आप अपने इष्ट-मित्रों और सीनियर की मदद से सभी दिक्कतों को दूर करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको अपने व्यवसाय करने के तरीकों में अमूल-चूल बदलाव लाने पड़ सकते हैं। किसी भी बड़े घाटे या परेशानी से बचने के लिए आपको दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना होगा। साथ ही साथ आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से भी बचना होगा। इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतें सकती हैं। घर-परिवार से जुड़े किसी प्रिय व्यक्ति की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है तो वहीं आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता भी बनी रहेगी। इन सभी तरह की चुनौतियों के बीच आपको अपने खान-पान और दिनचर्या का पूरा ख्याल रखना होगा अन्यथा आपको पेट संबंधी या फिर अनिद्रा जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्त्रार्ध किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध में आपको सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। कठिन समय में जीवनसाथी परछाईंं की तरह साथ खड़ा रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।