वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर इस सप्ताह कामकाज का थोड़ा ज्यादा दबाव रहेगा तो वहीं किसी बात को लेकर अपने सीनियर या जूनियर से अनबन भी हो सकती है। हालांकि आपको ऐसी किसी भी स्थिति से बचने का पूरा प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और सभी को मिलाजुला कर अपना काम सिद्ध करने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से अच्छी नहीं कहा जा सकती है। इस दौरान आपको धन का लेन-देन करते समय खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी। किसी को धन उधार देने और किसी योजना में इसे लगाते समय सोच-समझकर निर्णय लें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में अचानक से काम का दबाव बढ़ सकता है, जिसे समय पर पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस दौरान आपको अचानक से करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान के साथ शारीरिक पीड़ा भी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप भूमि-भवन के विक्रय की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें और कोई भी फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों और परिजनों की सलाह जरूर लें। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में कुछ एक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से आपकी लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपके परेशानी का सबब बन सकती है।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन सात बार उनकी चालीसा का पाठ करें।