तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के काम समय पर पूरे होंगे, जिससे उनके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे तो आपको कोई नौकरी से जुड़ा अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह कोई बड़ी डील को अंजाम दे सकते हैं। कुल मिलाकर व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है।
आपको सप्ताह की शुरुआत में ही बड़ा आर्थिक लाभ होगा। हाल-फिलहाल में हुई लोगों से मुलाकात का आप पूरा फायदा उठाएंगे। प्रभावी लोगों की मदद से आप कोई बड़ा कार्य पूरा करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह करियर-कारोबार में मिलने वाली सफलता से आपकी साख में वृद्धि होगी। आपका कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। इस सप्ताह किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न होगा। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा तथा लिंगाष्टकं का पाठ करें।